मूंग दाल और ब्रोकोली का अनोखा स्वादिष्ट मेल
- Written by Samiksha Bharti News Service
- Be the first to comment!
- font size decrease font size increase font size
ब्रोकोली और मूंग की दाल का ऐसा अनोखा संगम आपने अभी तक चखा नहीं होगा। आप इसे आसानी से घर में बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
आधा कप मूंग की दाल
कटी हुई ब्रोकोली एक कप
पानी चार कप
नींबू का रस एक बड़ी चम्मच
पिसी अदरख आधी चम्मच
कटा हुआ धनिया एक बड़ी चम्मच
घी दो बड़ी चम्मच
नमक और पिसी काली मिर्च स्वादानुसार
बनाने की विधि
मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लें। इसमें पानी मिलाएं और पकाएं। दाल गल जाने पर ब्रोकोली, नींबू पानी, अदरख, नमक और काली मिर्च मिला दें।
बेकिंग डिश पर घी मलें। सारा मिश्रण इसमें उड़ेल दें।
कुछ घी मिश्रण के ऊपर फैला दें। ओवन में 350-375 डिग्री पर 10 मिनट तक गर्म करें।
हरे धनिए से सजाएं और गरमागरम परोसें।